अगर महाराष्ट्र में आज विधानसभा चुनाव हों तो किस पार्टी को कितनी सीट मिलेगी, यह सवाल कइयों के जेहन में चल रहा होगा। इस बीच एक समाचार चैनल ने इसको लेकर सर्वे किया है। इस सर्वे में महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की स्थिति बहुत बेहतर नजर आ रही है।

वहीं, सर्वे में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सत्ता से दूर नजर आ रहे हैं।महाराष्ट्र में फिलहाल भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सरकार है। महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के एक धड़े के साथ हाथ मिला लिया था। बाद में कोर्ट ने एकनाथ शिंदे गुट को ही असली शिवसेना मान लिया।

ऐसा है अनुमान
शिंदे सरकार महाराष्ट्र एक साल का कार्यकाल पूरा करने वाली है। ऐसे में यह ओपिनियन पोल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। जी न्यूज और माट्रिज के इस ओपिनियन पोल के मुताबिक शिवसेना में टूट के बाद बड़े पैमाने पर शिंदे गुट के साथ जुड़ रहे हैं। ओपिनियन पोल में जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा गठबंधन को 165 से 185, कांग्रेस और अन्य को 88 से 118, मनसे को 02 से 05 और अन्य को 12 से लेकर 22 सीटें मिलने का अनुमान है।

इतने वोट परसेंट की बात
अगर वोट परसेंट की बात करें तो भाजपा और शिवसेना शिंदे गठबंधन को यहां पर 46 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इकसे अलावा महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) शामिल हैं। अन्य दलों में बात करें तो एमएनएस को 3 फीसदी और अन्य को 16 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *