गाजियाबाद। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर भर में श्रद्धा, भक्ति और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों, आश्रमों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।


सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर मंदिर श्याम पार्क एक्सटेंशन जिंदल मार्केट डी ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में जगतगुरु ज्योतिष शिरोमणि विनोदानंद महाराज जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक होता है, जो अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। मंदिर में भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु-शिष्य परंपरा को याद किया।


इस अवसर पर शाम को भोग प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान लोगों ने अपने जीवन में गुरु के महत्व को स्वीकार करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक रामदुलार यादव, भरत त्यागी, प्रवीण भाटी पार्षद पति, बलराज कसना पूर्व पार्षद प्रत्याशी, आशीष शर्मा मोनू, सम्राट सिंह यादव, चुनी लाल चौरसिया, रमाकांत पांडे, दयाल शर्मा, संतोष सिंह साईं, डब्लू पासवान, प्रियंका वाजपेई, राखी गुप्ता , सीमा त्यागी, संध्या साईं, संगीता त्यागी, नीलम त्यागी, मंदिर व्यवस्थापक राजकुमारी त्रिपाठी, प्रियांशु शर्मा, रजनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *