काठमांडू में रविवार रात को अचानक खराब हुए मौसम का असर चीन के साथ लखनऊ तक दिखा। चीन का विमान काठमांडू में खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट हो गया।
चाइना साउथर्न एयरलाइन का विमान रविवार रात काठमांडू जा रहा था। वहां खराब मौसम के कारण विमान के संचालकों ने लखनऊ में फ्लाइट उतारने की इजाजत मांगी।
काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण एटीसी (ATC) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद रूट बदलकर इसे लखनऊ भेजा गया। विमान रात 12 बजे डायवर्ट होकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इसके करीब दो घंटे बाद मौसम सही होने पर विमान को रात दो बजे काठमांडू रवाना कर दिया गया।
चीन के ग्वांगझोउ से काठमांडू जा रहा चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान (उड़ान संख्या CZ 3067) काठमांडू में खराब मौसम के कारण 26 जुलाई 2026 की रात लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर सुरक्षित उतारा गया। एयरबस A320neo विमान में 159 यात्री सवार थे।
विमान निर्धारित समय पर नेपाल की राजधानी नहीं उतर सका क्योंकि वहां का मौसम अचानक खराब हो गया था। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की अनुमति न मिलने के बाद इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान को रात 10:57 बजे लखनऊ की ओर मोड़ा गया और यह रात 11:18 बजे यहां सुरक्षित उतरा। मौसम में सुधार होने और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद विमान को आगे के लिए रवाना किया गया।
