किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी एवं उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत मसाला फसलों एवं संकर सब्जियों के क्षेत्र विस्तार पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। ताकि किसान बागवानी कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकें।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्याज, लहसुन एवं संकर सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मदों में लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा लो-टनल, शेडनेट, मल्चिंग, माइक्रो सिंचाई प्रणाली तथा अन्य संरक्षित खेती संबंधी घटकों पर भी निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय सुनिश्चित करना है।

इच्छुक किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकापी आवश्यक अभिलेखों के साथ 16 अगस्त तक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी।

आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

योजना का लाभ प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर दिया जाएगा। वहीं ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने वाले किसानों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। जिससे जल संरक्षण के साथ उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि हो सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *