ब्रह्मा कुमारीज द्वारा जीडी इंटरनेशनल स्कूल में तनाव कैसे कम करे पर कार्यशाला संपन्न
गुरुग्राम। आज की भाग दौड़ में सभी बहुत तनाव में जीवन जी रहे हैं, यही कारण है कि कोई भी चाहे परिवार हो या कार्य स्थल, दोनों ही जगह पर अपनी गुणवत्ता व कार्य क्षमता दिखाने में असमर्थ नजर आते हैं।


इसी संदर्भ में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फर्रुखनगर सेंटर द्वारा स्थानीय GD INTERNATIONAL SCHOOL में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक वर्क शॉप श्री सुनील यादव, स्कूल डायरेक्टर और बीके प्रोमिला दीदी, गार्गी दीदी ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा घर और काम के स्थान पर, न सिर्फ़ तनाव को काउंटर करने के लिये अध्यात्म एक अचूक माध्यम बताया, बल्कि स्वयं के व्यवहार से भी अपने घर और साथियों के साथ शांति की अनुभूति भी पाने का एक अनोखा माध्यम प्रस्तुत किया।
जिससे घर परिवार के सभी सदस्यों और कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों से बहुत मधुर संबंध, प्रोडक्टिविटी भी राजयोग काफी सहयोगी सिद्ध हुआ है।
प्रोमिला दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भारत में 9000 से ज्यादा सेवा केंद्रों और विदेशों में 140 देशों में 5000 सेवा केंद्रों द्वारा, राजयोग का आध्यात्मिक प्रशिक्षण फ्री ऑफ कॉस्ट सिखाया जाता है। जिसे 1 सप्ताह की आधे घंटे की ट्रेनिंग के उपरांत भी ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉलो किया जा सकता है।
अंत में बीके स्वाति बहन द्वारा स्कूल ऑडिटोरियम में STRESS MANAGEMENT पर एक डिटेल्ड प्रेजेंटेशन भी ऑर्गनाइज की गई, जिसके द्वारा यह समझाया गया कि स्ट्रेस क्या होता है, क्यों होता है और इसको कैसे हैंडल किया जाना चाहिए. इसमें दसियों टीचर्स और स्टाफ ने भाग ले कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और विश्वास जताया कि ऐसी TRANING से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर एंड संस्थाओं को उच्च कार्य क्षमता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इसके लिए उन्होंने सभी को बताया कि आपके नजदीप सारे होम्स सच 92 में और फर्रुखनगर में दो सेंटर हैं जहां बिना किसी फीस राजयोग मेडिटेशन सिखाया जाता है। शुरू में आधा घंटा 7 दिनों के लिए ट्रेनिंग ले कर फिर ऑनलाइन और ऑफ लाइन मेडिटेशन जारी रख सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *