सिल्वर स्ट्रीक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा Doctors Day मनाया गया
गुरुग्राम। स्थानीय SILVER STREAK MULTI SPECIALITY HOSPITAL, SEC 86, GURGAON में हॉस्पिटल के मैनेजमेंट के सहयोग से DOCTORS DAY, HEALTHY DOCTORS, HEALTHY TOMORROW, पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।

राजस्थान भिवाड़ी के एक प्रख्यात डॉक्टर बीके रूप सिंह MD Internal Medicine ने सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में अपना 36 सालों का डाक्टरी और उसमें अध्यात्म के प्रयोगों को सबके साथ साझा किया। डॉ. वीके गुप्ता सिल्वर स्ट्रीक के मालिक और डायरेक्टर, अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे और 25-30 डॉक्टर्स और स्टाफ ने भी इससे लाभ उठाया और महसूस किया कि मेडिटेशन को एक रोज का नियम बनाने से ही हम अपने तनाव को जीत सकते हैं। खुशिया और अच्छी लाइफ़ जी सकते हैं।
डॉ. वीके गुप्ता जी ने ब्रह्मा कुमारीज द्वारा डॉक्टर्स डे पर ऐसे प्रोग्राम ऑर्गनाइज कर सभी डॉक्टर्स और स्पोर्टिंग स्टाफ का उत्साह वर्धन किया और उन्हें दिल से धन्यवाद दिया। भविष्य मैं ऐसे प्रोग्राम करते रहने का भी सुझाव दिया।
सभी डॉक्टर्स ने डिजिटल डिटॉक्स और लेटर टू गॉड में काफी उमंग उत्साह से भाग लिया। सभी ने महसूस किया कि मेडिटेशन को एक रोज का नियम बनाने से ही हम अपने तनाव को जीत सकते हैं।
क्या बचपन में जैसी जिंदगी हमारी थी उतनी ही शांति और खुशहाल जिंदगी आज हैं ? नहीं, आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम सभी बहुत तनाव में जीवन जी रहे हैं, यही कारण है कि कोई भी, चाहे परिवार हो या कार्य स्थल, दोनों ही जगह पर अपनी गुणवत्ता व कार्य क्षमता दिखाने में असमर्थ नजर आते हैं। जबकि उनके अंदर अथाह शक्तियां विद्यमान है, पर विकारों में लिप्त होने के कारण उनको भूले बैठे हैं. और आज के नए नए गैजेट्स, जैसे मोबाइल TV, बाहर का खान पान हमारे स्वास्थ्य पर नेगेटिव प्रभाव डाल रहा है।
इसी संदर्भ में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फर्रुखनगर सेंटर की बीके प्रोमिला दीदी, बीके गार्गी दीदी ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा घर और काम के स्थान पर, न सिर्फ़ तनाव को काउंटर करने के लिये अध्यात्म एक अचूक माध्यम बताया, बल्कि स्वयं के व्यवहार से अपने घर और साथियों के साथ शांति की अनुभूति भी पाने का एक राजयोग मेडिटेशन को अनोखा माध्यम बताया। परमात्मा से योग लगा कर शांति, प्यार, ज्ञान, पवित्रता, ईश्वरीय शक्तियां, खुशी और आनंद पर अपने विचार रखे, और स्टाफ के सवालों के जवाब भी दिये। इसके लिए उन्होंने सभी को बताया कि आपके नजदीप सारे होम्स सेक्टर 92 में और फर्रुखनगर में दो सेंटर हैं जहां बिना किसी फीस राजयोग मेडिटेशन सिखाया जाता है। शुरू में आधा घंटा 7 दिनों के लिए ट्रेनिंग ले कर फिर ऑनलाइन और ऑफ लाइन मेडिटेशन जारी रख सकते हैं। जब डॉक्टर रूप सिंह जी ने पूछा कि हम मन से ज्यादा और तन से कम बीमार होते हैं पर क्या मन की हैपीनेस खरीदने का कौन मॉल है, दुकान है, तो सब मौन हो गए. जैसे शांति – स्वास्थ्य पैसे से नहीं खरीदा जा सकता पर थोड़ी मेहनत से हम उसे अपने अंदर ही पा सकते हैं।
