महाराज सुहेलदेव जयंती परमनाया गया रक्त दान शिविर हसील नानपारा अंतर्गत अगैय्या नानपारा में
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच के सहयोग से 42वीं एवं 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस पुनीत अवसर पर दोनों वाहिनियों के जवानों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 13 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले ये वीर प्रहरी केवल देश की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन को बचाने के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं।

रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में नई आशा और नई ऊर्जा का संचार करता है। हमारे जवानों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वर्दी केवल सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी प्रतीक है।
“सीमा पर सतर्क प्रहरी, समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक — यही है सच्ची राष्ट्रसेवा।”
जय हिंद! 🇮🇳
