लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे तिरंगा महाराज ने लव जिहाद के खिलाफ जन आंदोलन के दिये संकेत
कुंभ मेले से चर्चित हुईं मोनालिसा भोंसले से जुड़े प्रकरण में फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर केरल पुलिस द्वारा POCSO समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किए जाने का मामला अब राष्ट्रीय फलक पर पहुंच गया है। इस मामले में शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता क्रांतिकारी दीपक शुक्ला ‘तिरंगा महाराज’* ने हजरतगंज थाने पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया और राज्य व केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।तिरंगा महाराज ने कहा लगातार सनातन को बदनाम करने के लिए पूरा सिंडिकेट कम कर रहा है और इसमें विदेशी फंडिंग होती है जिसकी जांच आवश्यक है । दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज पिछले कई वर्षों से गरीब, वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। गोमती नदी तट पर नीलांश वाटर पार्क के कथित अवैध कब्जे के विरुद्ध उन्होंने ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कर उन्हें महत्वपूर्ण जीत हासिल हुई थी। तिरंगा महाराज सत्याग्रह और बड़े जन-आंदोलनों के लिए जाने जाते हैं।हजरतगंज से मुख्यमंत्री को भेजा संदेश थाने में अधिकारियों से वार्ता के उपरांत तिरंगा महाराज ने थाने के मुख्य द्वार से मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यह प्रकरण केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है। इसके तार केरल समेत कई राज्यों से जुड़े हैं। लव जिहाद जैसा अपराध राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है, अतः केंद्र सरकार का हस्तक्षेप अपरिहार्य है। जब तक इस षड्यंत्र का पूर्ण पर्दाफाश नहीं हो जाता, सनोज मिश्रा को उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा समुचित पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।सीएम योगी से मांगा मिलने का समय तिरंगा महाराज ने बताया कि वह इस पूरे प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, हम समस्त साक्ष्य माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। देश की बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।सनातन संगठनों का समर्थन, आंदोलन की चेतावनी तिरंगा महाराज के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी* समेत कई सनातन संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, हम सनोज मिश्रा और सनातन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हजारों किसान और राष्ट्रभक्त युवा हमारे साथ हैं। यदि केरल पुलिस द्वारा सनोज मिश्रा के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय किया गया तो लखनऊ की सड़कों पर ऐतिहासिक जन-आंदोलन होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”तिरंगा महाराज ने यह भी दावा किया कि वह लंबे समय से लव जिहाद के विरुद्ध अभियान चलाकर कई हिंदू बेटियों को सुरक्षित कर चुके हैं और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *