जैत पुलिस ने मुठभेड़ में 2 शातिरों के पैर में दागी गोली

– स्कार्पियो और नगदी समेत उपकरण बरामद, गांवों मे ट्रांसफार्मर चोरी का अंत करीब
(जैत)
ट्रांसफार्मर चोरों के खिलाफ मथुरा पुलिस का अभियान अब रंग ला रहा है। थाना जैत पुलिस ने देर रात की घेराबंदी में वांछित गैंग के 2 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। दोनों के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर जैत थाने में दर्ज ट्रांसफार्मर चोरी केस के आरोपित फिर वारदात की फिराक में जैत माइनर बंबे, रामताल रोड की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने रात 11:05 बजे घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 28 वर्षीय अनिल उर्फ पुष्पेंद्र, नगला खंगर फिरोजाबाद के बाएं पैर और 29 वर्षीय योगेश उर्फ टीपू, लाइनपार फिरोजाबाद के दाएं पैर में गोली लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरी तरह सुरक्षित रही।

बॉक्स मे
स्कॉर्पियो से लेकर नट-बोल्ट तक सब बरामद
गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने बड़ी बरामदगी की जिसमें 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा, 3 खोखा कारतूस, बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो, ट्रांसफार्मर खोलने के औजार, नट-बोल्ट, प्लेटें और रस्सा है। ये सभी सामान ट्रांसफार्मर काटने में इस्तेमाल होते थे।
जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी मथुरा-फिरोजाबाद में ट्रांसफार्मर चोरी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे गैंग की चेन तोड़ने में जुटी है।

बॉक्स मे
48 घंटे में दूसरा वार, माफिया में दहशत
बता दें, सिर्फ 2 दिन पहले 11 जून को थाना हाईवे, स्वाट और एसओजी की टीम ने 25-25 हजार के 2 इनामिया बदमाशों को गोवर्धन केस में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तब भी तमंचे, कारतूस और ट्रांसफार्मर का सामान बरामद हुआ था। मतलब, मथुरा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर चोरी गैंग पर दो बड़ी चोट कर दी। गांवों की बिजली चोरी करने वाले माफिया अब समझ जाएं या सरेंडर करो, या पैर में गोली खाओ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *