शिक्षा के क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा कैंपस ने टॉप मीडिया ब्रांड इंडिया टुडे से पत्रकारिता शिक्षण के क्षेत्र में एक बड़ा करार किया है। इन दोनों बड़े संस्थानों के बीच संयुक्त रूप से पीजी डिप्लोमा इन डिजिटल मीडिया एंड कन्युनिकेशन (पीजीडीएमसी) का पाठ्यक्रम चलाने का अनुबंध हुआ है।

आजतक जैसा देश का नंबर वन चैनल संचालित करने वाले इंडिया टुडे ग्रुप का एक मीडिया इंस्टीट्यूट भी है, जिसका नाम है- आईटीएमआई यानी इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट।
अब यह मीडिया इंस्टीट्यूट आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा कैंपस के साथ मिलकर एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन डिजिटल मीडिया एंड का कोर्स संचालित करेगा।
इंडिया टुडे ग्रुप के अंजना ओम कश्यप, श्वेता सिंह, सईद अंसारी, नेहा बाथम, विक्रांत गुप्ता, अर्पिता आर्या, श्वेता झा और गौरव सावंत जैसे नामी गिरामी एंकर इन बच्चों को शिक्षण के साथ प्रशिक्षण भी देंगे। साथ ही इस कोर्स के छात्रों को इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल मीडियम में तीन महीने की इंटर्नशिप भी मिलेगी।

इंडिया टुडे ग्रुप से इस अनुबंध पर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा- इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया का सबसे बड़ा ब्रांड है और आईआईएमटी ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दोनों संस्थानों के बीच यह अनुबंध पत्रकारिता शिक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

दोनों ग्रुपों के इस करार के समय आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ, मयंक अग्रवाल, इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी, सीईओ दिनेश भाटिया,
आजतक के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद, आईटीएमआई की संचालक प्रेरणा कौल मिश्रा, निखिल गुप्ता, एंकर अंजना ओम कश्यप, सईद अंसारी, अर्पिता आर्या, आईआईएमटी ग्रुप के डायरेक्टर निर्देश वशिष्ठ, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनेकशन विभाग के डीन विकास मिश्र और एचओडी वैभव उपाध्याय भी उपस्थित थे।

