भाजपा ने यूपी के सभी नगर निगमों और कई निकायों में पार्षदों के मनोनयन के साथ ही बरेली और मुरादाबाद में जिला, महानगर की नई कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया है। प्रदेश मुख्यालय की ओर से जारी सूची में कई नए और पार्टी के प्रति समर्पित चेहरों को स्थान दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जारी की गई सूची में सभी क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है।

बरेली में महानगर कार्यसमिति में प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल सहित 11 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही अजय चौहान, रितेश गुप्ता, लता सिंह बघेल सहित आठ महानगर मंत्री बनाए गए हैं। जबकि विपिन भास्कर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला कार्यसमिति में अजय सक्सेना, स्वाति कुमार, मेघनाथ कठेरिया समेत 11 जिला मंत्री और रामासरे कश्यप, डॉ. मीनाक्षी सिंह, नेहा कन्नौजिया समेत आठ जिला मंत्री बनाए गए हैं।

वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अमित गुप्ता को सौंपी गई है। आंवला संगठन में ओमवीर सिंह गुर्जर, अमिताभ सिंह, सुभाषिनी जायसवाल समेत आठ जिला उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल समेत तीन जिला महामंत्री बनाए गए हैं। वहीं पूजा माथुर, रोहित सिंह, संजय चौहान समेत आठ जिला मंत्री बनाए गए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नवीन शर्मा को दी गई है। सूची जारी होने के उपरांत महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और आंवला के जिला आदेश प्रताप ने सभी कार्यसमिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

बरेली की चार नगर पालिका परिषदों बहेड़ी, नवाबगंज, आंवला और फरीदपुर में पांच-पांच पार्षदों को शासन ने नामित किया है। इसके साथ ही 15 नगर पंचायत में भी तीन-तीन पार्षदों को नामित किया गया है।

भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से जारी नामित सदस्यों में ज्ञान प्रकाश लोधी, गौरव सक्सेना, राम बहादुर मौर्य, सुमित सैनी, हरीश बाबू वाल्मीकि, कमला देवी कश्यप, वीरेंद्र, हरिओम गौतम, अशोक चौहान, राजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं।

मुरादाबाद में भाजपा महानगर कमेटी में महिला आरक्षण के नियम का पूरा पालन नहीं हो सका। बीस पदाधिकारियों की कमेटी ने चार महिलाओं को पदाधिकारी बनाया गया। वहीं कुछ नए और पुराने चेहरों पर दांव खेला गया है। बीस पदाधिकारी और 69 सदस्य बनाए गए हैं।

सोमवार को देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर मुरादाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने जिला कार्यसमिति की घोषणा की। टीम में कुल आठ मंत्री में सुनीता शर्मा, वनिता मल्होत्रा, सिमरन कौर जाटव को स्थान मिला है। नियमानुसार 33 फीसदी महिलाओं को जगह मिलनी चाहिए पर नहीं मिली। जबकि पुरुषों में भाजयुमो के अध्यक्ष रहे अभिषेक चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित, दीपक चौधरी, दीक्षांत चौधरी व मनीष गुर्जर को स्थान मिला है। 8 उपाध्यक्षों में नवदीप टंडन, अशोक सैनी, पूर्व पार्षद हेमराज सैनी, गेत्रपाल सिंह, मंगलसेन राजपूत, कपिल देव जाटव के नाम का ऐलान हुआ दो उपाध्यक्ष के पद रिक्त रखे हैं।

जिनके नाम तय हुए वह नामित पार्षद बन गए। तीन महामंत्रियों में विशाल त्यागी उपाध्यक्ष से महामंत्री और शम्मी भटनागर मंत्री से महामंत्री बनाए गए हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा को भी महामंत्री पद मिला है। कोषाध्यक्ष दीपक बाबू गुप्ता को बनाया गया है। इनके साथ 69 की कमेटी घोषित की गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि कमेटी में संतुलन बनाया गया है। अभी दो पद रिक्त हैं। जो जल्द भरे जाएंगे।

अमित सिंह (मिन्टू), अभिनव बंसल, बिकल वाल्मीकी, हरीश प्रजापति, कुलदीप विश्नोई, रवि सैनी, दीपक यादव, श्रीमती ज्योति बंसल, श्रीमती हेमा खत्री और कमल गुलाटी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *