UIDAI ने नया Aadhaar App (फुल वर्जन) जारी किया है, जिसमें कई काम के फीचर्स जोड़े गए हैं। इस ऐप का उद्देश्य आधार से जुड़ी सेवाओं को मोबाइल पर और आसान बनाना है। अब यूज़र आधार कार्ड डाउनलोड, शेयर और अपडेट कर सकते हैं। मोबाइल नंबर या पता बदलने जैसी सुविधाएं भी ऐप के जरिए उपलब्ध हैं।
इस ऐप का सबसे खास और उपयोगी फीचर Contact Card शेयरिंग है। अब आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर अलग-अलग टाइप करके भेजने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर आपकी डिटेल्स को एक QR कोड में बदल देता है, जिसे सामने वाला व्यक्ति स्कैन कर तुरंत आपकी जानकारी सेव कर सकता है।
यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मीटिंग, इवेंट या प्रोफेशनल मुलाकातों में अक्सर नए लोगों से मिलते हैं और अपनी जानकारी जल्दी शेयर करना चाहते हैं। QR कोड के जरिए कॉन्टैक्ट शेयर करना तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बन गया है। यह फीचर Android और iPhone दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
ऐसे करें Contact Card शेयर
Step 1:
सबसे पहले Play Store या App Store से नया Aadhaar App डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
Step 2:
ऐप खोलकर आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन करें।
Step 3:
लॉगिन के दौरान आपसे 6 अंकों का PIN सेट करने को कहा जाएगा। PIN बनाने के बाद होम स्क्रीन पर जाएं।
Step 4:
नीचे दिए गए “Services” सेक्शन में जाएं। वहां स्क्रॉल करने पर “Other Services” का विकल्प दिखेगा।
Step 5:
यहां “Share Contact” ऑप्शन पर टैप करते ही आपका QR कोड अपने आप जनरेट हो जाएगा।
Step 6:
अब सामने वाला व्यक्ति इस QR कोड को Aadhaar ऐप से स्कैन कर सकता है, या आप शेयर बटन से इसे किसी मैसेजिंग ऐप के जरिए भेज सकते हैं।
ध्यान दें:
यह फीचर सिर्फ वही नाम और मोबाइल नंबर शेयर करता है जो आपके आधार से लिंक है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
