आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने विधानसभा में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। उन्‍होंने कहा कि अगले 5 साल में यूपी की इकोनॉमी 1 ट्रिलियन डॉलर होगी। इस मौके पर राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस राष्‍ट्रीय पर्व में ज्‍यादा से ज्‍यादा जनभागीदारी के लिए स्वतंत्रता सप्ताह और हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। हर जगह पूरे उत्‍साह से आजादी का जश्‍न मनाया जा रहा है। 

यूपी के वाराणसी के शंकराचार्य परिषद से जुड़े संतों और हिंदू विद्वानों के एक वर्ग ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हुए एक मसौदा तैयार किया है। विधि विशेषज्ञों एवं सनातन धर्म के विशेषज्ञों के सहयोग से ‘हिन्दू राष्ट्र संविधान निर्माण समिति’ ने इस मसौदे पर लोगों से विचार-विमर्श कर 2023 में प्रयागराज में होने वाले माघ मेले में इस प्रारूप को प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। मसौदे पर उनकी राय जानने के लिए लोगों के बीच जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित सरफराज को साइबर क्राइम सेल की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। सरफराज ने चचेरे भाई शाहिद के नाम से यूपी-112 को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर धमकाया था। पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश को निर्बाध बिजली दी जाएगी। उ.प्र. पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज ने बताया है कि 24 घंटे कटौती मुक्त बिजली देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि हर हालत में इसे सुनिश्चित किया जाए। जहां कहीं से किसी भी प्रकार की फाल्ट की सूचना मिले उसे तत्काल ठीक करें। यूपी की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ के साथ। 

2022-08-15 16:39:54 https://wisdomindia.news/?p=4867
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *