मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विधान भवन के सामने एक बार फिर रोजगार, नौकरी और युवाओं पर जोर देते हुए कहा कि युवा प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। सरकार ने अब तक 1.61 करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी-फरवरी 2023 को सरकार यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है, जिसकी तैयारी वृहद स्तर पर चल रही है। समिट में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ में वह प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगे। समिट से युवाओं को प्रदेश में नौकरी के भी नये अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर घर के युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में जहां वर्ष 2016 में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत थी, वहीं अप्रैल 2022 में घटकर 2.9 प्रतिशत पर सिमट गई है। सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर आशांवित है। उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और साथ ही स्वरोजगार से भी बड़े पैमाने पर जोड़ा जा रहा है। इसका असर ये हो रहा है कि प्रदेश का युवा आज खुद के रोजगार के साथ दूसरे युवाओं के रोजगार की भी व्यवस्था कर रहा है।
2022-08-15 16:49:40अनुकंपा पर यूं ही नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, पास करना होगा यह परीक्षा; सुप्रमी कोर्ट का आदेश
