बैंकिंग नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर। IBPS RRB क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। 6, 12 व 13 दिसंबर की परीक्षा से पहले ibps.in से डाउनलोड करें।
देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क यानी ऑफिस असिस्टेंट बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB Clerk Admit Card 2026 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने CRP RRBs-XV भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 26 नवंबर 2026 को प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का कॉल लेटर जारी किया गया था, जो प्रीलिम्स एडमिट कार्ड से अलग डॉक्यूमेंट है।

8,222 पदों पर होगी भर्ती, जानें परीक्षा की तारीखें
इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 8,222 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार, IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 6 दिसंबर, 12 दिसंबर और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र बनेंगे, जो 30 जनवरी 2027 को निर्धारित है। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं रखा गया है।
एडमिट कार्ड में इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय और आवंटित परीक्षा केंद्र का पूरा पता ध्यान से जांच लेना चाहिए। परीक्षा के दिन बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड और जरूरी फोटो आईडी कार्ड के केंद्र में प्रवेश नहीं मिल पाएगा, इसलिए परीक्षा से पहले हॉल टिकट का साफ प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक-
https://ibpsreg.ibps.in/rrboaxvaug26/opyexcla_nov26/login.php?