बिहार की राजनीति में अनंत सिंह का ‘ए गुंजन…’ डायलॉग वायरल होने के बाद आरजेडी सांसद मीसा भारती भी इसकी मिमिक्री करती नजर आईं। दानापुर में एक शादी समारोह के दौरान उन्होंने अनंत सिंह के अंदाज में बोलते हुए राजद के लिए|
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह का खास अंदाज अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। इन दिनों उनका ‘ए गुंजन…’ वाला डायलॉग खूब वायरल हो रहा है। अब इस डायलॉग की मिमिक्री करती हुईं आरजेडी सांसद मीसा भारती भी दिखीं। उन्होंने न सिर्फ अनंत सिंह के बोलने के अंदाज की नकल उतारी, बल्कि ये भी बताया इस डॉयलॉग को आरजेडी वाले कैसे बोलेंगे। मीसा भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती दानापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रही थीं। बातचीत के दौरान अनंत सिंह के वायरल वीडियो का जिक्र आया तो मीसा भारती भी उनके अंदाज में बोलने लगीं। ।

राजद के लिए पेश किया ‘ए चंदन…’ डायलॉग
आमतौर पर गंभीर नजर आने वाली मीसा भारती इस दौरान हंसी-मजाक के मूड में दिखीं। उन्होंने अनंत सिंह के चर्चित ‘ए गुंजन…’ डायलॉग की नकल की। उनका अंदाज देखकर वहां मौजूद कार्यकर्ता भी मुस्कुराने लगे। मीसा भारती ने अपनी बात को सिर्फ अनंत सिंह की नकल तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसी तर्ज पर राजद के लिए भी एक नया डायलॉग पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता का मामला अलग है। अब पता नहीं वे किस दल में जाएंगे या नहीं जाएंगे, लेकिन राजद के लिए हम लोग कहेंगे- ‘ए चंदन…, कौनो दिक्कत नइखे।’