प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ पर इटावा में जिला सहकारी बैंक में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवपाल यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि किसकी वजह से हमें अपमानित होना पड़ रहा है, अब अपने बल पर लड़ाई लड़नी होगी।”
प्रगतिशील समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में सोमवार को 22 वीं शहीद यात्रा निकाली गई इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि याद करो किसकी वजह से आज हम लोग पिट रहे है, अपमानित हो रहे है कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। अब समय आ गया है कि हमें अपनी लड़ाई खुद के बूते लड़ने के लिये तैयार होना पड़ेगा।
महंगाई, बेरोजगारी मुद्दे पर होगा आंदोलन

जसवंतनगर विधायक शिवपाल ने महंगाई, बिजली और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और देश की समस्याओं को दूर करने के लिए बदलाव लाना जरूरी है। आज के दौर में देश का किसान कर्ज में डूबता जा रहा है और आत्महत्या कर रहा है । गरीब और गरीब होता जा रहा है। वहीं अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर अब आगामी चुनाव में बदलाव जरूरी है, जिसके लिए प्रगतिशील पार्टी तैयार है।शिवपाल यादव ने कहा कि युवाओं को आगे करके आंदोलन चलाएंगे अगर लाठी गोली खानी पड़ेगी तो वो भी खाएंगे। अब बिजली बहुत महंगी हो गई है। हिंदुस्तान में सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में ही है वहीं बिजली के बिलों में बेईमानी आम बात है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं होता है।

2022-08-15 16:25:42 https://wisdomindia.news/?p=4863
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *