विजडम इंडिया।
देहरादून । झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध डॉ० के०के०बी०एम० सुभारती अस्पताल, रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय तथा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड शासन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर ‘बी काइन्ड टू योअर माइंड मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय तथा अस्पताल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने दौड़ में अनेकता में एकता को बढ़ावा देते हुए भाग लेकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहसपुर क्षेत्र के विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हिमांशु ऐरन ने झंडी दिखाकर किया। श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। श्री सहदेवजी ने सुभारती विश्वविद्यालय एवं अस्पताल द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करी।
कुलपति डा हिमांशु ऐरन ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य एक सफल जीवन की प्रथम कडी हैं और सुभारती विश्वविद्यालय इस भावना को प्रचारित करने के लिए कटिबद्ध हैं।
लगभग 5 किलोमीटर लंबी दौड़ झाझरा सुभारती हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर सुद्धोवाला चौक तक गई तथा पुनः सुभारती हॉस्पिटल में समाप्त हुई।
प्रतियोगिता में छात्रों की श्रेणी में सुश्री आयुष आनंद और सुश्री आयुषी सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फैकल्टी की श्रेणी में डॉ.अबुजर जमील तथा डॉ. रूपा हँसपाल प्रथम विजेता रहे। विजेताओं को मेडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी शपथ ली।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मेहता ने कहा कि देश की मजबूती और विकास का आधार एकता है, और इस मैराथन के माध्यम से युवाओं ने देशप्रेम का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मैराथन के मुख्य आयोजक डॉ. सुचित कुमार रहे तथा डॉ. लोकेश त्यागी, डॉ प्रशांत भटनागर, श्री रितेश श्रीवास्तव, डा अनुभा अग्रवाल आदि का योगदान रहा । कार्यक्रम में श्री जितेंद्र त्यागी, श्री लाल जी अस्थाना, श्री अनिल रोहिल्ला, श्रीमती भावना शर्मा, श्री रवि, श्री धीरज, श्री राहुल, श्री जॉनी आदि का सहयोग रहा ।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *