जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर आज 18 मई 2025 को सम्पन्न हो गया है। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य था। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में करीब 1.87 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। पेपर 1 में स्टूडेंट्स से 180 प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्न समान संख्या में शामिल थे।

स्टूडेंट्स ने बताया कि दोनों ही शिफ्ट में पेपर 1 और पेपर 2 में फिजिक्स और केमिस्ट्री की कठिनाई का लेवल एक समान था। दोनों ही शिफ्ट में मैथमेटिक्स का लेवल बहुत कठिन और मुश्किल था। फिजिक्स और केमिस्ट्री में ज्यादातर सवाल इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, थर्मोडायनैमिक्स और इक्यूलीब्रियम टॉपिक से पूछे गए थे। पेपर में इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से बहुत ही लिमिटेड सवाल आए थे, लेकिन जो सवाल पूछे गए थे वे डायरेक्ट एनसीईआरटी किताब से बेस्ड थे।

एक्सपर्ट के अनुसार परीक्षा माडरेट (मध्यम) से कठिन (Difficult) थी। हालांकि दोनों ही पेपर में टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी था क्योंकि पेपर 1 और पेपर 2 में मैथमेटिक्स बहुत लेंदी था।

जेईई एडवांस्ड 2025 की महत्वपूर्ण तारीखें (इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार)-

  1. कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट- 22 मई 2025

2. प्रोविजनल आंसर की- 26 मई 2025

3. ऑब्जेक्शन विंडो- 26 मई से 27 मई 2025 तक

4. फाइनल आंसर की- 2 जून 2025

जेईई एडवांस स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलेगा-

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT)

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बैंगलोर

3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISERs)

4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) तिरुवनंतपुरम

5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIPE)

6. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *