JEE Main Session 2 Result 2025 : जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। एनटीए की ओर से जेईई मेन बीई बीटेक सेशन 2 रिजल्ट की संभावित तिथि 17 अप्रैल 2025 बताई गई है। ऐसे में अब कभी भी जेईई मेन रिजल्ट घोषित हो सकता है। अभ्यर्थी जेईई मेन रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर चेक कर सकेंगे। एनटीए जेईई मेन सेशनल 2 का बीई बीटेक पेपर-I का आयोजन 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल, 2025 को देश भर के 285 शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित 531 केंद्रों पर हुआ था। पेपर-2 परीक्षा 9 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। नतीजों के इंतजार के बीच जेईई मेन सेशन-2 की प्रोविजनल आंसर-की पर विवाद खड़ा हो गया है। एनटीए ने 10 अप्रैल को मॉडल उत्तर जारी किया था। इसके बाद शिक्षक और छात्रों का आरोप है कि जारी मॉडल उत्तर में 25 से 28 प्रतिशत प्रश्न गड़बड़ हैं।
एनटीए जेईई मेन 2025 के दूसरे सत्र की परीक्षा में 12 प्रश्न पहले ही हटा चुकी है। परीक्षा देने वाले हर उम्मीदवार को इन हटाए गये हर प्रश्न के लिए चार अंक दिये हैं। यानी सभी उम्मीदवारों को 48 अंक दिये गये हैं। इसके बाद अब नौ प्रश्नों को लेकर छात्र और विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं। ऐसे में कुल 21 प्रश्नों के हटाने की उम्मीद है। परीक्षा में कुल 90 सवाल होते हैं जिनमें से 75 अटेम्प्ट करने होते हैं। इनमें से अगर 21 सवाल हटाकर उम्मीदवारों को 4-4 अंक बांट दिये जायें तो प्रतियोगिता की गुंजाइश खत्म हो जाती है। इस तरह 28 फीसदी सवाल ड्रॉप होंगे यानी एक चौथाई से भी ज्यादा सवालों के लिए सभी को अंक बांट दिये जायेंगे।
जेईई मेन के बाद IIT में दाखिला कैसे होगा
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।
जेईई मेन में यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो क्या होगा
JEE Main Result 2025 Live : यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी लोगों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे। इसी तरह, यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो चार अंक (+4) केवल उन लोगों को दिए जाएंगे जिन्होंने किसी सही विकल्प को चुना है। इसी तरह न्यूमेरिकल वेल्यू वाले प्रश्नों के लिए यदि कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या प्रश्न को हटा दिया जाता है, तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी लोगों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे। इसकी वजह मानवीय भूल या टेक्निकल गलती हो सकती है।
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 टॉपर्स लिस्ट
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2025 सेशन 1 टॉपर्स लिस्ट
1. आयुष सिंघल (राजस्थान)
2. कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)
3. दक्ष (दिल्ली NCT)
4. हर्ष झा (दिल्ली NCT)
5. रजित गुप्ता (राजस्थान)
6. श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)
7. सक्षम जिंदल (राजस्थान)
8. सौरव (उत्तर प्रदेश)
9. विषाद जैन (महाराष्ट्र)
10. अरनव सिंह (राजस्थान)
11. शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
12. साई मनोगना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
13. ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान)
14. बानी ब्रता माजी (तेलंगाना)
जेईई मेन बीआर्क बी प्लानिंग पेपर-2 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन बीआर्क बी प्लानिंग पेपर-2 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-
बीआर्क बी प्लानिंग पेपर
1. गणित में एनटीए स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद
2. एप्टीट्यूड टेस्ट में एनटीए स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद
3. ड्राइंग टेस्ट में एनटीए स्कोर, उसके बाद
4. सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
गणित (भाग-1) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
एप्टीट्यूड टेस्ट (भाग-2) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
प्लानिंग बेस्ड प्रश्न (भाग-3) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या का कम अनुपात वाला उम्मीदवार।