समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि रावण और कंस जैसे तानाशाहों की तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सरकार का अंत होगा। चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तानाशाह सरकारें ज्यादा दिन तक नहीं टिकती है। जनता सब कुछ देख रही है, किसी भी दिन बदलाव संभव है। उन्होंने रामायण और महाभारत के उदाहरण देते हुए कहा कि रावण और कंस जैसे तानाशाहों का अंत हुआ और वर्तमान सरकार का भी यही हश्र होगा।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब पूजनीय है, भाजपा के सभी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए, प्रदेश में सारे गलत काम, जमीन पर कब्जे भाजपा के लोग के रहे है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतक्रियिा व्यक्त करते हुए उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये सब राजनीति से प्रेरित बयान है, ये भाजपा की भूमिगत विचार धारा है। अगर वह (मोहन भागवत) मुख्यमंत्री को एक भी फोन कर दे तो कोई सर्वे और सारे विवाद बंद हो जाएंगे, ये स्टेटमेंट राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे है।

अखिलेश ने कहा कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं, उन्हें लगता है कि उनकी सरकार हमेशा चलती रहेगी, लेकिन जनता सब समझ रही है। लोकसभा में जनता ने अपना हिसाब दिखा दिया, और विधानसभा चुनाव में परिणाम ऐसा आएगा कि उन्हें पता भी नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीति में विपक्ष के सामने बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों के पास अपार संसाधन और समर्थन है। संसद के शीतकालीन सत्र की जक्रि करते हुये उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में जब सभी दल एकजुट हुए, तब सत्ता पक्ष ने ऐसा बर्ताव किया जो संसद के इतिहास में शर्मनाक है। फर्रुखाबाद के प्रमाण पत्र वाले सांसद ने ऐसा अभिनय किया जो बड़े-बड़े एक्टरों को भी पीछे छोड़ गया। सत्ता ने घटना को तोड़-मरोड़कर पेश किया, और मीडिया ने भी उनकी बात को सच दिखाने का प्रयास किया।

अखिलेश ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सबसे बड़े नेता थे। उन्होंने हमेशा किसानों के भवष्यि को बेहतर बनाने पर काम किया। नेताजी (मुलायम) ने चौधरी साहब के साथ काम करते हुए उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाया। यह वही नेताजी थे जिन्होने ग्रामीण अंचल के बच्चों को शिक्षा और विकास का सपना दिखाया और उसे साकार किया। यह हमारी जम्मिेदारी है कि समाजवादी विचारधारा को नई ऊंचाई तक ले जाएं। नेताजी ने इसी मट्टिी पर खून-पसीना बहाकर समाजवादी पार्टी को खड़ा किया। हमें उनकी विरासत को आगे बढ़ाना है।

समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर जोर देते हुए उन्होने कहा कि यह देश की इकलौती पार्टी है, जिसके नाम में समाजवाद है। यह विचारधारा नेताजी की मेहनत और संघर्ष से मजबूत हुई है। हमें इसे जन-जन तक पहुंचाना है। पिछले चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को सबसे बड़ा समर्थन दिया। हम इसके लिए जनता का धन्यवाद करते हैं और वादा करते हैं कि उनके हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि यह प्रतिमा उनकी विचारधारा और संघर्ष का प्रतीक है। नेताजी ने कठिन परस्थितियों में भी किसानों, गरीबों और वंचितों के हक के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी सोच और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा हैं। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी देश में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। हमारे सामने चुनौतियां हैं, लेकिन हमें नेताजी और चौधरी साहब के आदर्शों पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करना है। यही हमारे देश और समाज का भवष्यि है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *