झांसी! उ० प्र० सफाई मजदूर संघ, जिला शाखा, नगर निगम प्रांगण झांसी की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक प्याल की अध्यक्षता एवं मुख्य संरक्षक वालकृष्ण गांचले, संरक्षक कैलाश ड्रेसर के आतिथ्य में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने नगर निगम में फैली अनियमितताओं, भृष्ट आचरण और कुछ पार्षदो व उनके प्रतिनिधियों द्वारा अनावश्यक रूप से बनाये जा रहे अनैतिक दबावों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये जन प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि आम जनता ने जो विश्वास उनके प्रति व्यक्त करते हुये सदन नगर निगम हेतु विजयी बना कर भेजा है, उस दायित्व का पार्षदों और प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाहन जनहित में किया जाये।उन्होंने बताया कि विगत दिनों वालू काण्ड हुआ, शैक्षणिक टूर पर गये पार्षदों के विलो के प्रकरण आदि सम्बंध में हुये विवाद आदि से नगर निगम की उज्जवल छवि लांछित, प्रभावित हो रही है। जब पार्षदो द्वारा अधिकारियों एवं लिपिकों के साथ ऐसा रवैया अपनाया जा रहा है तो समझा जा सकता है कि दलित सफाई कर्मचारियों के साथ वार्डों में क्या हाल क्या व्यवहार किया जाता होगा। उक्त उदाहरण से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्षद गण अपने वार्ड और नगर विकास हेतु सक्रिय व सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की भावना से काम करें। नगर निगम से कार्य करा कर अपने विकास पूरक दायित्व उचित एवं लोकप्रियता के ढंग से निभाकर अपने दायित्वों का निर्वाहन कर अपनी छबि बनायें

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *