झांसी । जन अधिकार पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष आर डी फौजी के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक झांसी को एक प्रार्थना पत्र सौपा. जिसमें बताया कि ग्राम गोविंदपुर डेरा जिला दतिया मध्य प्रदेश के अंतर्गत ग्रामीणों के खेतों से झांसी ग्वालियर रेलवे लाइन निकली इसके दोनों तरफ रेल विभाग द्वारा दीवाल का निर्माण करा दिया गया. जिससे ग्रामवासी अपने-अपने खेतों में आवागमन नहीं हो पा रहा और अपनी खेती की देखभाल नहीं कर पा रहे उनकी फसल को आवारा पशुओं के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है और गांव के स्कूली बच्चों का आवागमन भी बंद हो गया l जिससे ग्रामीण लोग बहुत परेशान हैं और दर-दर न्याय की गुहार लगा रहे हैं उन्होंने जिलाधिकारी दतिया को भी ज्ञापन दिया और मंडल रेल प्रबंधक झांसी को भी ज्ञापन दिया. ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि रास्ते को बंद न किया जाए और पानी के निकास के लिए बनाए गए अंडर पास से ही किसानों को निकलने का रास्ता दिया जाए , रास्ता बंद होने से किसानों को दस किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ेगा l इस अवसर पर
आर डी फौजी ,जनक सिंह फौजी ,इंजीनियर बिहारी लाल ,धन सिंह कुशवाहा फौजी, मेहरबान ,पवन ,दीपक, कमलेश ,राजेश ,सोवरन कुशवाहा , हृदेश,रमेश,कृष्णा ,उमाशंकर ,नरेंद्र, ओम प्रकाश ,सुनील ,गणेश ,फूल सिंह कुशवाहा सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *