अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब पंजाब के जालंधर से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई है। शुक्रवार को इस ट्रेन में बड़ी संख्या में राम भक्त सवार हुए। ट्रेन रवाना होने से पहले यात्रियों ने ‘जय श्री राम’ के जयकारे लगाए और पूरा रेलवे स्टेशन इससे गूंज उठा। इस बीच, एक और आस्था स्पेशल ट्रेन ने शुक्रवार सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के कोचुवेली रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए फर्राटा भरा। बीजेपी नेता और पूर्व रेल राज्य मंत्री ओ. राजगोपाल ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जिसमें 103 लोग सवार थे। इस ट्रेन से अयोध्या की यात्रा के लिए कुल 972 लोगों ने बुकिंग कराई है। 103 यात्री तिरुवनंतपुरम से ट्रेन में सवार हुए, जबकि 111 यात्रियों ने कोचुवेली स्टेशन से बुक किया था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *