योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि ज्वाइनिंग लेटर भले ही एक नौजवानों को मिल रहा है। लेकिन इससे हजारों परिवारों में खुशी का माहौल है। वहीं, योगी ने अपने भाषण बिना नाम लिये तंज कसा। उन्होंने कहा कोई टोटी चोरी करके ले गया तो फिर क्या होगा?

योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा,’हर घर नल की योजना गांव-गांव पहुंच रही है। गांव में बीमारी के दो कारण हैं, एक गंदगी जो स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खत्म हुई है, दूसरा शुद्ध पेयजल का अभाव। हर घर नल की योजना, जल जीवन मिशन की योजना उस बीमारी को विराम देगी। हर घर नल की योजना होगी तो गांव के किसी युवक को प्लम्बर बनाकर उसे ट्रेनिंग दे सकेंगे। कही पाइप टूटा तो हमेशा बहता न रहे। कोई टोटी चोरी करके चला गया तो फिर…कम से कम प्लम्बर उसकी मरम्मत कर सके। वरना टोटी चोर टोटी चोरी करते रहेंगे और पानी गिरता रहेगा। ऐसे में क्षति गांव की होगी।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘सपा के अध्यक्ष कह रहे थे कि नियुक्ति पत्र वितरित नहीं हो रहे। मैंने कहा कि चिंता मत करो हर सप्ताह एक नियुक्ति पत्र कार्यक्रम जरूर करेंगे। सिंतबर में ये मेरा चौथा नियुक्ति पत्र कार्यक्रम है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से यही नियुक्ति पत्र वितरण का काम फिर शुरू कर देंगे…मैं उनसे कहूंगा कि गिनते रहें। हम नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं।’

योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, ’16 करोड़ लोगों को क्या चेहरा देखकर राशन दिया जा रहा है? अब बिना भेदभाव के दिया जाता है। गरीब को मिल रहा है जो हकदार है। लेकिन 2017 से पहले अराजकता थी। हर जिले में माफिया सक्रिय था। माफिया की समानांतर सरकार चलती थी। कोई सुरक्षित नहीं था। आज यूपी कर्फ्यू, दंगा, माफिया, उपद्रव से मुक्त है।’

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *