सितंबर में कम तापमान और लगातार बनी नमी इस बार गुलाबी सर्दी की दस्तक जल्दी करा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर से ही रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं। दिन में गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन रातें अपेक्षाकृत ठंडी और खुशगवार रहेंगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश का दौर थमा है और अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार से फिर मौसम बदल सकता है और तीन दिन तक बारिश के आसार हैं।

रविवार से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार और बुधवार को भी हल्के बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, इस बार कुल बारिश भले ही कम मानी जा रही हो, लेकिन बारिश वाले दिनों की संख्या बढ़ी है। खासकर उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम रहने से वातावरण में नमी बनी रही। यही स्थिति आगे रात के तापमान में गिरावट का कारण बन सकती है।

बंगाल की खाड़ी में पड़ रहे हवा के निम्न दबाव के कारण बारिश तेज होने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 22 से 29 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे। सोमवार को सुबह तेज धूप निकली और दोपहर में उमस बनी रही। पिछले 24 घंटे में 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के मुताबिक 25, 26 और 27 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों भागों में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *