नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा, जनपद चंदौली, वाराणसी मंडल में 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वुशु प्रतियोगिता 2026-27 में लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक जीतकर मंडल का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के वुशु बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल की खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं वुशु बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण एवं 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।

इस प्रकार लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 8 कांस्य पदक, सहित 12 पदक हासिल किए।

लखनऊ मंडल बालक टीम कोच टीम मैनेजर आकाश मौर्या एवं बालिका कोच टीम मैनेजर मुक्ता बब्बर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा यूपी बोर्ड मंडल सचिव विश्वजीत पांडेय एवं जनपद सचिव अमित श्रीवास्तव,वेद प्रकाश यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या तथा जे.पी. पब्लिक स्कूल, लोनहा, लखनऊ की प्रधानाचार्या ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालयों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से लखनऊ मंडल का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *