जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों ने स्टेडियम परिसर में तिरंगा फहराया। इसके बाद छात्रों ने पूरे शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में छात्र यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा जयपाल सिंह स्टेडियम से निकलकर कचहरी चौक, न्यूक्लियस मॉल, जेल चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग में छात्र लगातार भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने पर छात्रों ने सामूहिक रूप से भारत माता की जय का उद्घोष किया।

इसके बाद तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया।

ये वही छात्र हैं, जो JSSS CGL भर्ती को रद करने और फर्जीवाड़े की सीबीई जांच की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर वह विधानसभा घेराव भी कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी है।

जिसके चलते वह रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *