(मथुरा)(ए.के.शर्मा)
यातायात की ड्यूटी लगाने के नाम पर जमकर घोलमल किया जा रहा है।मेजर शिवराज सिंह यादव अपनी मनमर्जी के मालिक है।जिसे चाहे उसे महीनों तक एक ही पॉइंट पर ड्यूटी लगा दें।विभाग में चर्चा है कि कमाई वाले स्थानों पर ड्यूटी जब लगाई जाती है तब मेजर की जेब गर्म कर दी जाती है।जेब गर्म नही करने वालो की ड्यूटी ऐसी जगह लगाई जाती है जिससे वह थक हारकर मेजर की शरण लेने को मजबूर हो सके।चर्चा यह भी है कि ड्यूटी लगाने के नाम पर मिलने वाला सुविधा शुल्क उच्च अधिकारियों को भी पहुँचाया जाता है जिससे विभाग में अंदर खाने काफी रोष भी पनप रहा है।यह आक्रोश कभी रॉड पर भी आ सकता है।कई होमगार्डों ने अपना नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि मेजर के तमाम होमगार्ड और पीआरडी जवान चहेते है जो उनको चुपके से सुविधा शुल्क दे आते है उन्ही की ड्यूटी मलाईदार स्थानों पर लगाई जाती है।

सुविधा शुल्क देने से इनकार करने वालो को इधर उधर भटकाया जाता रहता है।यही हाल हैड कांस्टेबल और कास्टेबलो की ड्यूटी का है।जब इस बारे में एक मीडिया कर्मी ने ट्रैफिक के मेजर शिवराज सिंह यादव से दूरभाष पर चौराहों पर यातायात द्वारा लगाई जाने वाली ड्यूटी की जानकारी चाही तो वे भड़के-भड़के से नजर आए और जानकारी देने से कतराते रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *