झांसी! उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भेल आरा मशीन इकाई की सामान्य मासिक बैठक भेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी की अध्यक्षता में आहूत की गई। आज की बैठक में सर्वसम्मति से अयोध्या में निर्मित नव्य दिव्य भव्य राम मंदिर एवं हम सभी के आराध्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में व्यापार मंडल द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2024 को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ एवं 22 जनवरी 2024 को रामायण पाठ समापन एवं प्रसाद वितरण एवं शाम को रामधुन के साथ बाजार में फेरी व आतिशबाजी के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अरविंद तिवारी खैलार , भेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री महेंद्र गुप्ता युवा अध्यक्ष शशिकांत काजू महाराज, महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष कुसुम सिंह, मीडिया प्रभारी नासिर हुसैन, हरीश चौधरी, भूपेंद्र सिंह परमार सज्जन सिंह, उपाध्यक्ष उमेश कोहली, हर्ष राजपूत,प्रबल प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, लखन मिस्त्री एवम सभी सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।