रिपोर्ट– राशिद पठान झांसी
झांसी। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी क्षका जन्मदिन मनाकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना कर केक काटा।
बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अशोक निरंजन के नेतृत्व में आवास पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के जन्मोत्सव के समारोह का आयोजन किया। कार्यकतरओं ने ईश्वर से कामना करते हुए जयंत चौधरी की दीर्घायु की कामना की
रालोद के युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष बुन्देलखण्ड नीरज पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह ने देश के किसान मजदूरों के उत्थान के लिए संघर्ष किया था। आज जयंत चौधरी के निर्देशन में रालोद भी किसान मजदूरों के हित के लिए संघर्ष कर रहे है।
सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। इस अवसर पर लोकेंद्र पटेल,शिशुपाल सिंह,जयपाल,राजू कुशवाहा,ठाकुरदास अहिरवार ,जयशंकर यादव, राजू प्रजापति, वृंदावन, सौरभ प्रजापति, सुरेश अहिरवार,पुष्पेंद्र दांगी सहित आदि रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।