उधनापार में स्थित यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल की बस अलग-अलग गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल से महज तीन सौ मीटर पहले डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

Gorakhpur News: ओवरटेक करने के चक्कर में बड़ा हादसा, गड्डे में पलटी स्कूल  बस.. 2 छात्रों की मौत | two students died in a school bus accident in  gorakhpur - Hindi Oneindia

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उधनापार के पास शुक्रवार की सुबह डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में सगुआ गांव निवासी सातवीं की छात्रा प्रतिभा (14) और मठिया बारीगांव निवासी साक्षी पांडेय (8) की मौत हो गई। वहीं आठ बच्चे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई थी। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है।

School bus overturned while overtaking dumper
जानकारी के मुताबिक, उधनापार में स्थित यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल की बस अलग-अलग गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल से महज तीन सौ मीटर पहले डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतिभा को जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा घटना में घायल छात्रों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *