Tripti Dimri On Her Instagram Followers: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल आज हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि हर भाषाओं में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तूफान ला दिया है। मूवी में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया, लेकिन जोया के किरदार की भी खूब तारीफ हो रही है। इस रोल को तृप्ति डिमरी ने निभाया है। मूवी के बाद हर तरफ भाभी 2 के नाम से तृप्ति की चर्चा हो रही है। मूवी में रणबीर संग उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने काफी लाइमलाइट बटोरी है। लोगों को वह इतनी पसंद आईं कि उन्हें ‘नेशनल क्रश’ का टैग भी दे दिया है। यही नहीं एनिमल के बाद रातों-रात उनके फॉलोअर्स की अचानक बढ़ गए। ऐसे में अब तृप्ति ने इस पर रिएक्ट किया है।
अचानक से बढ़े इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर तृप्ति डिमरी ने किया रिएक्ट
एनिमल की सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक ही काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में अब तृप्ति डिमरी ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘फिल्म में मेरा रोल काफी छोटा था और मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इस रोल को इतना पसंद किया जाएगा। वैसे तो मैं कभी फॉलोअर्स का कोई हिसाब नहीं रखती हूं, लेकिन घर वाले और मेरे फ्रैंड्स मुझे स्क्रीनशॉट भेज कर बताते हैं कि तुम्हारे इतने ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ गए हैं। मुझे ये सब देखकर अच्छा तो जरूर लग रहा है, लेकिन मैं गिनती नहीं करती हूं।’
जल्द नजर आएंगी विकी कौशल के साथ
तृप्ति डिमरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बुलबुल और कला जैसी बेहतरीन बेव सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों सीरीज में तृप्ति की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। वहीं, एनिमल में जोया के किरदार की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए उन्हें 40 लाख रुपये बतौर फीस मिली है। तृप्ति की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वह जल्द ही विकी कौशल के साथ पर्दे पर ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ में रोमांस करती नजर आएंगी, जो एक रोमांटिक-कॉम फिल्म होगी।
