राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद वह राजस्थान बीजेपी के नेताओं पर भारी है। वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक घर बैठे है या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वसुंधरा राजे समर्थकों को टिकट नहीं देने के बावजूद पूर्व सीएम राजे सब पर भारी है। सियासी जानकारों का कहना है कि भले ही वसुंधरा राजे समर्थकों के बडे़ पैमाने पर टिकट काट दिए है। लेकिन 200 में से 85 उम्मीदवार ऐसे है जो वसुंधरा राजे के समर्थक माने जाते हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को बहुमत मिलता है तो स्वाभाविक तौर पर जितने वाले उम्मीदवार राजे का ही समर्थन करेंगे। सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस हो या बीजेपी पार्टी आलाकमान विधायकों की राय पर ही मुख्यमंत्री बनाने की बात कहता है। ऐसे में बीजेपी में विधायकों की बात आएगी तो वसुंधरा राजे का नाम सबसे आगे हो सकता है। बता दें वसुंधरा राजे इन दिनों केवल अपने समर्थकों के समर्थन में ही वोट मांग रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *