एआई आज सभी के लिए आवश्यक अवयव
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में ‘Introduction to Artificial Intelligence’ पुस्तक का विमोचन
जिला संवाददाता – रोहित विश्वकर्मा

शक्तिनगर / सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में कंप्यूटर विषय के प्राध्यापक उदय नारायण पांडेय की पुस्तक ‘Introduction to Artificial Intelligence’ के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर की प्राचार्या प्रीति शर्मा रहीं, जबकि अध्यक्षता कार्यवाहक प्रभारी डॉ. मानिक चंद्र पांडेय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा गणेश पूजन एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. मानिक चंद्र पांडेय ने कहा कि आज का दिन इस परिसर के लिए अविस्मरणीय रहेगा। सृजन के क्षेत्र में उदय नारायण पांडेय द्वारा लिखित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित यह परिचयात्मक पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी। पुस्तक के लेखन में लेखक का प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं कंप्यूटर साइंस की विदुषी प्रीति शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एआई की उपयोगिता विश्वविदित है। हालांकि, एआई के माध्यम से सृजन के साथ – साथ विध्वंस की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। एआई के कारण मानव की सृजनात्मकता एवं चिंतन क्षमता कहीं न कहीं प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद वर्तमान समय में एआई ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मृत्युंजय पांडेय ने मशीन लर्निंग एवं डीप लर्निंग जैसे तकनीकी विषयों पर विस्तारपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। अन्य वक्ताओं में डॉ. प्रशांत कुमार विश्वकर्मा एवं डॉ. मनिंदर कुमार डिसूजा सहित अन्य विद्वानों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद कुमार पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिनेश कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. अविनाश कुमार दुबे, डॉ. रणवीर प्रताप सिंह, डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, श्रीमती अजय लक्ष्मी, डॉ. रजनीकांत, डॉ. मनोज कुमार गौतम, डॉ. प्रभाकर लाल, डॉ. छोटेलाल प्रसाद, अभिषेक कुमार, डॉ. आनंद प्रिया, डॉ. महेश श्रीवास्तव, रविकांत कुशवाहा, अम्बरीष सहित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।