सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में एसपी ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया

ब्यूरो रिपोर्ट – रोहित विश्वकर्मा
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में बुधवार को सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा नवंबर में यातायात जागरूकता माह के तहत रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में यातायात पुलिस, डायल 112 और मिशन शक्ति की टीम स्कूटी एवं मोटरसाइकिल से रैली में शामिल हुए। जागरूकता रैली बढ़ौली चौराहे से होते हुए विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देते हुए निकली। यातायात जागरूकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर कुमार सिंह, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी सम्मिलित रहे।रैली के माध्यम से वाहन चालकों को हेलमेट ,सीट बेल्ट लगाने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने , नशे का सेवन कर वाहन न चलाने और गलत दिशा में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का पालन ही सड़क हादसों को कम कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि खुद भी नियमो का पालन करें और अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।