Screenshot 2026-10-27 105252

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, पूछा- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी को लेकर की गई अपमानजक टिप्पणी के विरोध में बीजेपी ने सोमवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की परमिशन को लेकर योगेंद्र यादव ने सवाल उठाए.

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अपमानजक टिप्पणी के विरोध में बीजेपी ने सोमवार (26 अक्टूबर 2026) को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया. इस पर पॉलिटिकल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव का बयान आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर विरोध प्रदर्शन की परमिशन को लेकर सवाल उठाए हैं.

योगेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “क्या बीजेपी ने इस विरोध-प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले अनुमति मांगी थी? क्या दिल्ली पुलिस ने आवेदन को इसलिए खारिज कर दिया क्योंकि इसे समय पर जमा नहीं किया गया था?.”

खरगे के खिलाफ बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन
खरगे की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी ने सोमवार को सभी राज्यों में पार्टी मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी ने खरगे के बयान को अशोभनीय और अपमानजनक बताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के विरोध में बीजेपी ने राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार और कर्नाटक समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान खरगे का पुतला भी फूंका गया.

 

क्या बोले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी?
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी की अपरिपक्वता के बारे में पहले से जानते थे, लेकिन अब लगता है कि बुरी संगत के असर से पार्टी के बाकी वरिष्ठ नेता भी उसी रंग में रंग गए हैं. जोशी ने कहा कि कांग्रेस के लोग हताश और निराश हो चुके हैं इसलिए दिवंगत माता-पिता का नाम घसीटकर भारतीय संस्कृति और मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं.

क्या कहा था खरगे ने?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने टिप्पणी की कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे. इसके जवाब में खरगे ने “मोदी का बाप भी जाएगा” कहकर विवाद खड़ा कर दिया.

0Shares

More From Author

Screenshot 2026-10-27 104302

Elon Musk ने US चुनाव में लगाए $445 Million, भारत में Political Funding की क्या है Limit?

Screenshot 2026-10-27 110227

Lawrence Bishnoi को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया शिफ्ट, कैसी है जिंदगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *