Screenshot 2026-10-27 103642

राहुल गांधी ने माथे पर त्रिपुंड लगाकर लिखा ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’, जानिए इसका गहरा अर्थ | बड़ी खबर

राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’, क्या हैं मायने?

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर सत्यम्, शिवम्, सुन्दरम् लिखा है. इसके साथ उन्होंने त्रिपुंड भी शेयर किया. माना जा रहा है कि राहुल गांधी का इशारा एसआईआर पर आक्रामक रुख की तरफ था.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुबह-सुबह ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ लिखकर त्रिपुंड के सिंबल को शेयर किया है. यह भगवान शिव की उपासना से जुड़े आध्यात्मिक प्रतीक है. सत्यम् यानी जो सत्य है. शिवम् यानी जो कल्याणकारी है और सुंदरम् अर्थात जो कल्याणकारी है, वहीं संसार में सबसे सुंदर है, आनंदमयी है.

राहुल गांधी ने ये पोस्ट ऐसे समय में किया है जब वो कल ही मानहानि के एक मामले में बरी हुए हैं. ये मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर दिए गए बयान से जुड़ा था. नेता प्रतिपक्ष इन दिनों एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर भी हमलावर हैं.

12 अक्टूबर को राहुल गांधी ने एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले आगे की रणनीति को लेकर कहा था कि मेरी प्रियंका गांधी से बातचीत हुई थी. मैंने उसे कहा कि ये ये शिव का डांस है, शिव बारात है. कोई प्लान नहीं है. हमने कोई प्लान नहीं किया है. बगैर प्लान का काम किया. सफलता मिली. शिव का डांस चल रहा है. कोई भी आ सकता है.

आज 27 अक्टूबर को एसआईआर के खिलाफ राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों चुनाव आयोग समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया था. माना जा रहा है कि राहुल गांधी का आज का पोस्ट एसआईआर के मुद्दे पर है.

इंडिया गठबंधन की रैली

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को रैली है.  इससे पहले राहुल गांधी ने 26 अक्तूबर को कहा कि दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं. मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया. जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं – न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य. मोदी जी से कहिए – आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा.

0Shares

More From Author

गंगा तट पर स्थापित किया गया विश्वसनीय संचार नेटवर्क

गंगा तट पर स्थापित किया गया विश्वसनीय संचार नेटवर्क,

Screenshot 2026-10-27 104302

Elon Musk ने US चुनाव में लगाए $445 Million, भारत में Political Funding की क्या है Limit?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *