नोएडा के जेवर में बना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा। योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को इस बारे में लाए गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देने खुद सीएम योगी मीडिया के सामने पहुंचे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर सात अक्टूबर के दिन को गौरवशाली इतिहास के रूप में दर्ज किया गया है। पीएम के नेतृत्व में यूपी का विकास हुआ है। 42 नए हाईवे बनाए गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष के अविराम यात्रा का अभिनदंन करते हुए उनके सम्मान में यह प्रस्ताव पारित किया है। यूपी कैबिनेट मोदी का हार्दिक अभिनंदन करती है। यूपी को लेकर पीएम मोदी की उपलब्धियों को भी सीएम योगी ने विस्तार से बताया। कहा कि यूपी की धरती से ही पीएम मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *