गाजियाबाद । आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे ज्ञान पीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस “राष्ट्रीय एकता सर्व धर्म, सम भाव दिवस” के रूप में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी चिन्तक शिक्षाविद राम दुलार यादव रहे, सभी कार्यक्रम में शामिल साथियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें देश के सम्मान में अपने प्राणों की आहुति देने के लिए याद किया, तथा समाज के सभी धर्मों और वर्गों का सम्मान करने का संकल्प लिया |

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव संस्थापक/अध्यक्ष लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने कहा कि शहीद उधम सिंह अदम्य साहस, निर्भीकता की प्रतिमूर्ति, जिनका सम्पूर्ण जीवन संघर्ष में बीता, 12 वर्ष की अवस्था में ही उन्होंने जलियाँबाग कांड में नर संहार करवाने वाले उप राज्यपाल ओ डायर को मौत के घाट उतारने का संकल्प ले लिया था, अपार कष्ट सहन करते हुए 21 वर्ष बाद लन्दन में उसे एक कार्यक्रम में गोलियों से भून दिया, देश और किसानों के खून का बदला ले लिया, वह क्रान्तिकारी शहीदे आजम भगत सिंह से प्रेरित रहे, और उन्हें फांसी की सजा हुई, 1940 में उन्हें फांसी पर लटका दिया गया, लेकिन इस वीर सपूत ने उनके घर में नर संहार और देश के अपमान का बदला ले अपना संकल्प पूरा किया, ब्रिटिश गुलामी से देश को मुक्त कराने का मार्ग प्रशस्त किया |

लेकिन आज स्वतंत्र भारत में स्थिति बदली हुई है, आजादी के 79 वर्ष बाद भी हर वर्ग असंतुष्ट है, बेरोजगारी, मंहगाई, बेकारी, छात्र, नवजवान, किसान, व्यापारी, मजदूर सारे आर्थिक विपन्नता के शिकार है, परेशान हो आत्म हत्या कर रहे है, नफ़रत, असहिष्णुता, भय का वातावरण बनाया जा रहा है, धर्म भीरुता बढ़ रही है, महिलाओं के साथ अनाचार शर्मसार कर रहा है, क्या वीर बलिदानियों ने देश को आजाद कराने के लिए इसीलिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, आज भी राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक विषमता आजाद भारत में व्याप्त है | हमें समता, स्वतंत्रता, समानता, सद्भाव, भाईचारे का वातावरण बनाना चाहिए, तभी सद्भाव कायम होगा, तथा असंतोष दूर होगा | शहीद उधम सिंह का सपना जो उन्होंने कहा था कि मेरा नाम राम, मोहम्मद, सिंह “आजाद” है पूरा होगा |

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 देवकर्ण चौहान ने, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने, संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, कार्यक्रम को सी0 बी0 मौर्य, राम प्यारे यादव, जगन्नाथ प्रसाद, सम्राट सिंह यादव ने भी संबोधित किया, पंडित विनोद त्रिपाठी ने ज्ञानपीठ सन्देश पढ़कर सुनाया, हुकुम सिंह ने राष्ट्रगीत “मेरा रंग दे बसंती चोला” सुना कार्यक्रम में शामिल सभी को देश-प्रेम से सराबोर कर दिया |

कार्यक्रम में शामिल हो, पुष्प अर्पित किया, प्रमुख रहे, राम दुलार यादव, डा0 देवकर्ण चौहान, ओम प्रकाश अरोड़ा, वीर सिंह सैन, सी0 बी0 मौर्य, अमृत लाल चौरसिया, सम्राट सिंह, रामेश्वर यादव, जगन्नाथ प्रसाद, ब्रह्म प्रकाश, मुनीव यादव, अवधेश यादव, भानू प्रताप सिंह, शम्भू नाथ जायसवाल, हेमा सिंह, राम जन्म यादव, राजेन्द्र सिंह, हुकुम सिंह, पंडित विनोद त्रिपाठी, प्रवीण कुमार वर्मा, विजय भाटी एडवोकेट, हरीश ठाकुर, विक्रम सिंह, राम प्यारे यादव, विजय मिश्र आदि रहे |

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *