गोवर्धन चौराहे पर दिनदहाड़े लूट, कंपनी कर्मचारी बना निशाना, एसएसपी का दावा- जल्द होगा खुलासा
(मथुरा)(ए.के.शर्मा)
दिनदहाड़े चलती रोडवेज बस भी अब सुरक्षित नहीं रही। गुरुवार को गोवर्धन चौराहे पर एक कंपनी कर्मचारी से बदमाश करीब 550 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। घटना से बस यात्रियों में दहशत है और पुलिस के लिए भी यह बड़ी चुनौती बन गई है।

राजस्थान निवासी गौरव मथुरा की विभिन्न जगहों से सोना कलेक्ट कर बैग में लेकर जा रहा था। वह अपने परिचित रोडवेज बस चालक के साथ गोवर्धन चौराहे से बस में सवार हुआ और ड्राइवर सीट के बगल में बैग रख दिया। इसी का फायदा उठाकर एक शातिर ने बैग उठाया और बाहर खड़े मोटरसाइकिल सवार साथियों के साथ भाग निकला। शोर मचने पर बस चालक ने पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस अब उन बदमाशों की तलाश कर रही है जो बस में सवारी बनकर वारदात को अंजाम देकर फरार हुए। कंपनी और व्यापारियों से अपील की गई है कि कीमती सामान ले जाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

बॉक्स मे

सीसीटीवी और लीड के सहारे पुलिस

सूचना पर थाना हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने कहा कि “फुटेज के आधार पर हमें महत्वपूर्ण लीड्स मिली हैं। हमारी टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *