मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कुल 18 प्रस्ताव पास हुए हैं। संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट विधानसभा में रखी जाएगी, वह भी कैबिनेट से पास हुआ है।

कैबिनेट ने प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी लंबे एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होने वाले 117 किमी लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर मुहर लगाने के साथ ही ईपीसी मोड (EPC Mode) में विकासकर्ता के चयन को भी पास कर दिया गया है।

कैबिनेट में महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा, राज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन तथा सहकारिता विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत वर्ष 2025-26 में सभी प्रकार के कॉलेजों की टॉप 5% उत्तीर्ण छात्राओं को पेट्रोल चालित स्कूटी वितरित की जाएगी, जिसमें दिव्यांग और शहीद/निराश्रित परिवार की छात्राओं को प्राथमिकता मिलेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *