शिक्षक भर्ती आने की प्रतीक्षा कर रहे प्रतियोगियों के लिए उम्मीद भरी खबर है। शिक्षा निदेशालय ने एडेड माध्यमिक विद्यालय में अब प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) व संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापक के कुल 21,252 रिक्त पदों का विवरण (अधियाचन) उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर सोमवार को ऑनलाइन भेज दिया।
इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग के बाद अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से अनुमति मिल जाने के बाद शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी, पीजीटी एवं संबद्ध प्राइमरी में शिक्षकों के रिक्त मिले पदों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को पोर्टल पर फाइनली अपलोड कर दिया। इसके पहले एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 तथा प्रधानाचार्य के 1,475 पदों की रिक्तियां आयोग को पोर्टल पर प्राप्त हो चुकी हैं।
