यूपी और बिहार से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों को अगले एक हफ्ते तक बदले रूट से चलाया जाएगा। गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच पैच दोहरीकरण के कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और कई ट्रेनों को रद्द और कुछ ट्रेनों से शार्ट टर्मिनेट यानी बीच में ही रोका जाएगा। इसके लिए 16 से 21 जुलाई तक प्री-नान इंटरलॉक और नान इंटरलॉक कार्य कराए जाएंगे। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नकहा जंगल से 20 एवं 21 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55040 नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– नरकटियागंज से 19, 20, 21 एवं 23 जुलाई,2026 को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर कैण्ट से 19, 20, 21 एवं 24 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55096 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
नरकटियागंज से 19 एवं 24 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 20 एवं 21 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 20 एवं 21 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– नरकटियागंज से 20, 21 एवं 22 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
छपरा एवं नौतनवा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– प्रयागराज जं. एवं मुजफ्फरपुर से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 14111/14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बापूधाम मोतिहारी से 21 जुलाई, 2026 को एवं आनन्द विहार टर्मिनस से 22 जुलाई,2026 को चलने वाली 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
अमृतसर से 19 एवं 20 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के बाद इस गाड़ी का ठहराव मैंगल गंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी एवं मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– पूर्णिया कोर्ट से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर एवं मैंगल गंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
ललितग्राम से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं गोंडा, स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– कटिहार से 19 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर गोंडा एवं करनैलगंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– गुवाहाटी से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– मथुरा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, मसकनवां, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– दरभंगा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– अमृतसर से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– डिब्रुगढ़ से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 15903 डिबु्रगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-सुलतानपुर-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– छपरा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर एवं अयोध्या धाम स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– हावड़ा से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव कोपा सम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– रक्सौल से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव पिपराईच स्टेशन पर नहीं रहेगा।
– आनन्द विहार टर्मिनस से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलाई जायेगी।
– खातीपुरा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव गोंडा एवं गोरखपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
बरौनी से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-बनारस-वाराणसी जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– दरभंगा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
-बनारस से 20 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 20 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से देवरिया सदर के बीच निरस्त रहेगी।
– गोमतीनगर से 20 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनन्द नगर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 20 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से आनन्द नगर के बीच निरस्त रहेगी।
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के बीच निरस्त रहेगी।
