विजडम इंडिया
प्रयागराज (विनोद द्विवेदी जिला संवाददाता) आध्यात्मिक एवं वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य विनोद कुमार को ब्रिटिश संसद (House of Commons), लंदन में आयोजित होने वाले समारोह में “Global Excellence in Spiritual Leadership & Community Wellbeing Award 2026” से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान की घोषणा के बाद उनके शुभचिंतकों, अनुयायियों एवं सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण था। सभी लोग ऊँ3 अपने अपने तरीके से शुभकामनाएं प्रेषित किये।

आचार्य विनोद कुमार ने इस सम्मान को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए इसे सनातन संस्कृति, वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक सेवा के सम्मान के रूप में बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी गुरुओं, श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों, परिवारजनों, मित्रों एवं सहयोगियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का परिणाम है, जिन्होंने उन्हें सदैव समाज एवं मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अपने संदेश में विशेष रूप से आदरणीया श्रीमती नीलम चावला जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास, सहयोग, स्नेह एवं शुभकामनाओं ने इस गौरवपूर्ण अवसर को और अधिक यादगार बना दिया। उन्होंने उनके निरंतर प्रोत्साहन एवं आत्मीय सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

आचार्य विनोद कुमार ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अहंकार का विषय नहीं, बल्कि सेवा, विनम्रता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें सदैव मानवता की सेवा, सत्य के मार्ग तथा आध्यात्मिक कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “जो भी मिला है, वह ईश्वर की कृपा है; जो भी कर पाया हूँ, वह गुरुओं के आशीर्वाद का फल है; और जो आगे होगा, वह भी उनकी ही इच्छा से होगा।”

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी आचार्य विनोद कुमार को “Astrologer of the Year” सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। अब ब्रिटिश संसद में मिलने वाला Global Excellence in Spiritual Leadership & Community Wellbeing Award 2026 उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगा।

इस उपलब्धि पर देश-विदेश से उनके अनुयायियों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *