समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और तीन बार यूपी के मुख्‍यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उनके साथ के आठ पुराने फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए। पीएम ने मुलायम सिंह को बड़े दिल वाला नेता बताया। याद किया कि किस तरह 2014 में बीजेपी की ओर से उन्‍हें पीएम कैंडिडेट बनाए जाने पर और 2019 में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद मुलायम सिंह ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।
सोमवार की सुबह 8:16 बजे मुलायम ने गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री ने 10:01 बजे अपने पहले ट्वीट में मुलायम सिंह यादव के साथ दो तस्‍वीरें साझा करते हुए उन्‍हें एक उल्‍लेखनीय व्‍यक्तित्‍व वाली शख्‍सियत बताया। प्रधानमंत्री ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव जी विनम्र और जमीन से जुड़कर आम लोगों की समस्‍याओं के प्रति संवेदनशील रहने वाले व्यापक रूप से प्रशंसित नेता थे।

2022-10-10 15:52:11 https://wisdomindia.news/?p=6777
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *