समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह यादव के जन्म से लेकर निधन तक कई ऐसी घटनाएं और उपलब्धियां रहीं जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इन्हीं में से 17 उपलब्धी और घटनाएं ऐसी हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।
- 1939: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में जन्म
- 1967: राम मनोहर लोहिया की संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश किया।
- 1968: चौधरी चरण सिंह के भारतीय क्रांति दल में शामिल हुए। इस पार्टी का संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी में विलय हो गया और भारतीय लोक दल का गठन हुआ। आपातकाल (1975-1977) के बाद भारतीय लोक दल का जनता दल में विलय हो गया।
- 1977: पहली बार मंत्री बने।
- 1982-1985: विधान परिषद के सदस्य रहे और परिषद में विपक्ष के नेता बने।
- 1985-87: जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष बने।
- 1989-1991: पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 1992: समाजवादी पार्टी का गठन किया।
- 1993-95: दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 1996: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा, रक्षा मंत्री बने।
- 1998: संभल से फिर से लोकसभा सदस्य बने।
- 1999: संभल से फिर से सांसद चुने गए।
- 2003: तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। पत्नी मालती देवी का निधन। साधना गुप्ता से विवाह किया।
- 2004: मैनपुरी से सांसद चुने गए।
- 2007: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।
- 2009, 2014 और 2019 में सांसद बने।
- 10 अक्टूबर 2022 को निधन।
