अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को नई दिल्ली के द्वारका स्थित स्वामी वैद्यशाला आयुर्वेदिक पंचकर्म एवं भौतिक चिकित्सालय में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विश्व आयुर्वेद परिषद, दिल्ली प्रांत द्वारा बड़े उत्साह के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वैद्य डॉ. स्वामी नाथ मिश्र, निदेशक, स्कूल ऑफ आयुर्वेद, आनंद आश्रम मिलान, इटली तथा स्वामी वैद्यशाला के संस्थापक ने समयोग और असमयोग की व्याख्या करते हुए योग और आहार के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त होता ही है, साथ ही आनंदपूर्ण जीवन भी प्राप्त होता है।

योगाचार्या श्रीमती सरस्वति भारद्वाज ने सभी सहभागियों को योगासन और प्राणायाम का प्रायोगिक अभ्यास करवाया। वहीं वैद्य स्वामी नाथ मिश्र ने ध्यान का अभ्यास भी करवाया।

अंत में प्रश्नोत्तर कालांश में श्री शाश्वत जी ने अपने ध्यान के दौरान हुए अनुभव से जुड़े संशय का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. वैद्या अदिति श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

स्वामी वैद्यशाला के निदेशक डॉ. अवधेश पाण्डेय एवं संचालिका डॉ. शिवानी मिश्र पाण्डेय ने अपने सहयोगियों निशा शर्मा, निरूपा कुशवाहा और शीशपाल वैद्य के सहयोग से संपूर्ण व्यवस्था का संचालन किया।

कार्यक्रम में सर्वश्री राजनाथ पाण्डेय, राजेश वत्स, ज्ञानेन्द्र वत्स, श्रीनाथ मिश्र, योगाचार्य अभिषेक मिश्र, विजयकुमार, महेंद्र अवस्थी तथा दीपिका शर्मा, श्रीमती सुनैना, श्रीमती मीनाक्षी, आशा शर्मा सहित अनेक स्थानीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ एवं सभी प्रतिभागियो ने सम्मान सहित वैद्य शाला में तैयार हुए आयुर्वेदिक आहार “यवागु” का आनंद लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *