विजडम इंडिया।

देहरादून। कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर लेकर आई है “कला वर्षा 2026” वार्षिक कला प्रदर्शनी, जो चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, बल्लूपुर में दिनांक 7 मई से 11 मई 2026 तक आयोजित हो रही है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री आनस सुल्तान आज के प्रदर्शनकर्ता रहे, जिनका सम्मान डीन डॉ. रीता तिवारी तथा विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट श्री संतोष कुमार जी ने स्मृति चिन्ह और पताका पहनाकर किया।
प्रदर्शनी में आज देहरादून और रूड़की के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया और उन्होंने सुभारती फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों की चित्रकृतियों एवं फैशन डिज़ाइन के कार्यों की प्रशंसा की। इसी के साथ आज इस प्रदर्शनी में कलाकार आनस सुल्तान ने सुभारती विश्वविद्यालय के बच्चों के बीच एक जीवंत और आकर्षक पोर्ट्रेट का डेमोन्स्ट्रेशन भी दिया। उन्होंने सभी बच्चों के काम को ध्यानपूर्वक देखते हुए उनकी पेंटिंग्स अथवा इंस्टालेशन्स के बारे में बच्चों को समझाया और भविष्य में किस प्रकार काम किया जा सकता है, इस पर भी बच्चों से बातचीत की।

यह पाँचवीं वार्षिक कला प्रदर्शनी “कला वर्षा 2026” युवा एवं उभरते कलाकारों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित कर रही है।
यह प्रदर्शनी देहरादून के सभी निवासियों और कला प्रेमियों को अवश्य देखनी चाहिए, क्योंकि यह प्रदर्शनी समाज के कई पहलुओं को जोड़ते हुए तैयार की गई है।
इस भव्य आयोजन का संयोजन डॉ. मुक्ति भटनागर, सुभारती स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स एण्ड फैशन डिज़ाइन द्वारा किया जा रहा है, जो रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून से संबद्ध है।
यह प्रदर्शनी स्वर्गीय संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर को समर्पित है।

इस कार्यक्रम के प्रायोजक हैं: स्वर्णयुग डिज़ाइन कंसल्ट, देहरादून; एलिफेंटा कलर्स; सवारिया स्टेशनरी स्टोर, देहरादून; तथा कथकल्या अकादमी, देहरादून।
इस अवसर पर असिस्टेन्ट डायरेक्टर (अकादमिक) श्रीमती अवनी कमल ने कहा कि इस प्रकार के डेमोन्स्ट्रेशन से बच्चों को नई‑नई तकनीकों और आज के समय में चल रही समकालीन कला के बारे में जानने और समझने का एक नया वातावरण मिलता है, जिससे उनके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय के डीन और विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट के साथ‑साथ विभाग के सम्मानित प्राध्यापकगण श्रीमती गीतिका, श्री अयुष, श्री मनोज, श्री नमन, श्री दीपक, श्री अंकुश, श्रीमती शैफाली, श्रीमती ऊर्वशी, डॉ. मनु गुप्ता, श्री शा रुख आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *