IPL 2026 का 9वां लीग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मेजबान गुजरात टाइटन्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम थी। एक समय पर मुकाबला राजस्थान की पकड़ में लग रहा था, लेकिन राशिद खान और कगिसो रबाडा ने मैच लगभग राजस्थान से छीन लिया था। हालांकि, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने एक नई कहानी लिख डाली। गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने सिर्फ 4 रन दिए और राशिद खान का विकेट भी निकाला। इससे राजस्थान को जीत मिली। मैच के बाद आरआर के स्पिनर रवि बिश्नोई ने देशपांडे की तारीफ की और कहा कि क्रिकेट सिर्फ बल्लेबाजों का खेल नहीं है।

शनिवार को आखिरी गेंद तक चले इस मैच में 211 रनों का टारगेट राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स के सामने रखा था। 204 रनों तक जीटी पहुंच भी गई, लेकिन जीत नहीं पाई। आरआर की जीत के हीरो तुषार देशपांडे के अलावा जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई भी थे। आईपीएल की वेबसाइट पर शेयर किए गए वीडियो में रवि बिश्नोई ने अपने साथी गेंदबाज तुषार देशपांडे की तारीफ की और कहा, “यह हमेशा बैट्समैन के बारे में नहीं होता। बॉलर का गेम अभी भी बाकी है। बहुत बढ़िया, तुषार।”

देशपांडे ने आखिरी ओवर में मैच विनिंग बॉलिंग की। उन्होंने आखिरी ओवर के प्रेशर तो माना, लेकिन अपने एग्ज़िक्यूशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मेरा हार्ट रेट बहुत तेज था। मुझे पक्का यकीन था कि मैं आज यॉर्कर डालूंगा। विकेट बहुत अच्छा था। हल्की ओस थी। इसलिए, स्लोअर बॉल ज्यादा काम नहीं कर रही थी। इसलिए, मैंने हाई परसेंटेज वाली बॉल डालने की कोशिश की और भगवान की कृपा से मैंने प्रेशर में भी इसे किया।”

आईपीएल 2026 के पहले मैच में तुषार को मौका नहीं मिला था, लेकिन इस बार वे मैच खेले। सीएसके के खिलाफ मैच को मिस करने पर उन्होंने कहा, “पिछला मैच बहुत बुरा हुआ। एक छोटी सी घटना हुई और मैं खेल नहीं सका। इसलिए, मैं थोड़ा एक्साइटेड था कि मैं टीम के लिए मैच मिस नहीं करना चाहता था। जिस तरह से हम तैयारी कर रहे हैं, ग्रुप में जोश है। सांगा (हेड कोच कुमार संगकारा) के आने के बाद, सबका साथ बहुत अच्छा है। और जिस तरह से हर कोई टीम के लिए तैयारी कर रहा है और प्लानिंग कर रहा है। इसलिए, मैं थोड़ा डिसअपॉइंटेड था। मुझे इस मैच में आकर अपनी एफर्ट देनी थी।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *